Monthly Love Horoscope December 2023: दिसंबर के महीने में इन राशियों की लव लाइफ में आएगी प्यार की बहार

प्रेम राशिफल 2023: साल 2023 में कैसा रहेगा आपका प्रेम जीवन?

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

अंग्रेजी कैलेंडर का 12वां महीना यानी दिसंबर शुरू होने जा रहा है। राशिफल के अनुसार, दिसंबर का यह महीना सभी राशियों की लव लाइफ के बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मासिक राशिफल के अनुसार दिसंबर माह में कुछ राशि के जातकों को लव लाइफ में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं वर्ष 2023 में दिसंबर माह का मासिक लव राशिफल।

मेष मासिक लव राशिफल (Aries Monthly Love Horoscope December 2023)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना शानदार रहेगा, परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। यह सुखद समाचार आपके लिए प्रसन्नता से भर देने वाला होगा। आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात साझा कर सकता है। साथ ही आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर मनोरंजन के लिए जा सकते हैं।

वृषभ मासिक लव राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope December 2023)

इस महीने अपने लव पार्टनर के साथ आप अपनी लाइफ के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका अच्छा असर आगामी समय में आपको दिखाई पड़ेगा। इस महीने आपका लव पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिससे आप दोनों में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

मिथुन मासिक लव राशिफल (Gemini Monthly Love Horoscope December 2023)

इस महीने लव लाइफ वालों के लिए कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आपके परिवार वाले अभी तक आपके संबंध को एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं हैं, तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुरानी बातों को भूल कर परिवार के लोग आपके संबंधों को स्वीकार करेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ सुखद महसूस करेगा।

कर्क मासिक लव राशिफल (Cancer Monthly Love Horoscope December 2023)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका पार्टनर इस महीने आपके अनुकूल रहेगा और आपकी हर इच्छा को पूर्ण करेगा। इस महीने आप अपने साथी के साथ एक सुखद समय व्यतीत करेंगे। साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। यदि आप अपने मन की बात अपने साथी को बोलना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह मासिक लव राशिफल (Leo Monthly Love Horoscope December 2023)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा, आपका लव पार्टनर आपके साथ रोमांस से भरपूर रहेगा। साथ ही आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद इस महीने आप लेंगे। आपकी लव लाइफ में यह सुखद क्षण होंगे। आपको कोई खुशखबरी आपका पार्टनर इस महीने दे सकता है।

कन्या मासिक लव राशिफल (Virgo Monthly Love Horoscope December 2023)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए कुछ खास अच्छा रहने वाला नहीं है। आप दोनों के बीच में भ्रम की स्थिति नजर आएगी, जिस कारण आपसी विवाद की स्थिति बनेगी। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ अपनी बातों को शेयर करें। उनको अपने बारे में सब कुछ साफ-साफ सही-सही बताएं, नहीं तो आप दोनों के बीच में संबंध विच्छेद होने के योग बन सकते हैं।

तुला मासिक लव राशिफल (Libra Monthly Love Horoscope December 2023)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए अच्छा गुजरने वाला है। यदि अभी तक आपके परिवार वालों नें आपके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है तो वह इस महीने आपके संबंध को एक्सेप्ट करेंगे। इससे आपके और आपके पार्टनर का रिश्ता और भी मजबूत होगा।

वृश्चिक मासिक लव राशिफल (Scorpio Monthly Love Horoscope December 2023)

इस महीने आपकी लव लाइफ में कुछ चेंज होने वाला है। आपका साथी आपके व्यवहार के कारण आपसे दूरियां बढ़ा सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ चाहता है। आपके साथ समय व्यतीत करना उन्हें अच्छा लगता है। अतः अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं, उनका ख्याल रखें।

धनु मासिक लव राशिफल ( Sagittarius Monthly Love Horoscope December 2023)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए तनावपूर्ण रहेगा। आप दोनों में आपसी विवाद की स्थिति बनेगी, जिसका कारण आप दोनों में आपसी मनमुटाव दिखाई देगा। अच्छा होगा बैठकर इस समस्या का समाधान निकालें। अपने पार्टनर से खुलकर अपनी बात रखें, जिससे आपका संबंध बच सकता है।

मकर मासिक लव राशिफल (Capricorn Monthly Love Horoscope December 2023)

इस महीने अपने लव पार्टनर के साथ आपकी कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है, जिस कारण आप दोनों में दूरियां बढ़ सकती हैं। आपके इस व्यवहार के चलते कोई दूसरा व्यक्ति बड़ा लाभ उठा सकता है। अच्छा होगा अपने दोनों के बीच की बातों को बैठकर हल करें और समस्या का निदान करें। यदि गलती एक्सेप्ट करने से रिश्ते सुधारते हैं, तो गलती को एक्सेप्ट कर अपने संबंध को सुधारें। अपने साथी पार्टनर का ख्याल रखें।

कुंभ मासिक लव राशिफल (Aquarius Monthly Love Horoscope December 2023)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपके साथ इस महीने काफी खुश दिखाई देगा। वह अपनी मन की बात आपको बोल सकता है। साथ ही महीने आप अपने साथी के साथ कहीं विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए भरपूर समय मिलेगा।

मीन मासिक लव राशिफल (Pisces Monthly Love Horoscope December 2023)लव लाइव वालों के लिए यह महीना खासा अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ फुल इंजॉय करेंगे। आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। इस महीने अपने साथी के साथ किसी हिल स्टेशन आदि पर आप जा सकते हैं। यह समय आपका शानदार बीतने वाला है। यदि अभी तक आपने अपने साथी से अपने मन की बात नहीं की है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आपका साथी भी आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगा।।

Leave a Comment