इंदौर में पराली जलाने पर 770 किसानों पर तगड़ा जुर्माना, खेत मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज

stubble burning

लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सख्त कदम उठाते हुए किसानों पर तगड़ा जुर्माना लगाने के साथ ही खेत मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कराना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया, ‘‘हम खेतों में पराली जलाने वाले लोगों के खिलाफ नियम-कायदों के तहत सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आस-पास के गांवों में पराली जलाने से इंदौर की वायु गुणवत्ता पर बुरा असर भी पड़ रहा है जिसे देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा हासिल है।

चार दिन में 770 किसानों पर लगाया जुर्माना

प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिले में पराली जलाने को लेकर पिछले चार दिनों के भीतर 770 किसानों पर कुल 16.71 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया है। यह आदेश पराली जलाने से पर्यावरण, आम लोगों और जीव-जंतुओं को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर जिले में संबंधित खेत मालिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस कानूनी प्रावधान के तहत दोषी को एक वर्ष तक के कारावास या 5,000 रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं से दण्डित किया जा सकता है।

आपत्ति जता रहे कृषक संगठन

इस बीच, पराली जलाने वाले किसानों पर तगड़ा जुर्माना लगाने की कार्रवाई को लेकर कृषक संगठन आपत्ति जता रहे हैं। पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक रामस्वरूप मंत्री ने कहा, हम मानते हैं कि खेतों में पराली जलाना गलत है, लेकिन ऐसे मामलों में किसानों पर एकाएक मोटा जुर्माना लगा दिया जाना भी अनुचित है। उन्होंने मांग की कि कृषि विभाग के अफसरों को गांवों का दौरा करना चाहिए और पराली को नष्ट करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने चाहिए।

Leave a Comment

हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सुधीर बघेल के नेतृत्व में गाजियाबाद के लोनी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया! जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर बघेल ने कहा