महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की दूसरी सूची में 23 नाम, देखें किसे किस सीट से मिला टिकट

Congress List- India TV Hindi

प्रियंका कुमारी(संवाददाता) 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिहाज से पार्टी अब तक महाराष्ट्र में 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और यहां कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंध में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) भी शामिल हैं। तीनों पार्टियां यहां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में तीनों पार्टियां 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, बची हुई 18 सीटें गठबंधन के अन्य दलों को दी जा सकती हैं।कांग्रेस के अलावा एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुके हैं।

Leave a Comment