



- दिल्ली-NCR में तेज बारिश से उमसभरी गर्मी से मिली राहत
- तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
प्रियंका कुमारी (संवाददाता)
दिल्ली-NCR में दोपहर होते-होते आसमान में ऐसा अंधेरा छा गया, मानों दिन में ही रात हो गई हो। आसमान को काले बादलों ने घेर लिया, जिसके बाद तेज हवाएं चलने लगी। एनसीआर के कुछ इलाकों में आंधी भी चली, जिसके चलते कई इलाकों में पेड़ गिर गए। आंधी के साथ-साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई।
मौसम ने करवट ली हुई वर्षा ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। कनॉट प्लेस में ही रही वर्षा में चलता यातायात।
दिल्ली में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
नेहरू प्लेस फ्लाईओवर से पहले पेड़ गिरने के कारण मोदी मिल से चिराग दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा जाम।
दिल्ली में तेज बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चली।
मयूर विहार फेज -दो में नीलम माता मंदिर के सामने हुआ जल जलभराव।
पटपड़गंज रोड पर पांडव नगर के पास लगा यातायात जाम।
एनएच-नौ की सर्विस रोड पर विनोद नगर के पास हुआ जलभराव।
मूलचंद अंडरपास में वर्षा के चलते हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते वाहन। इसके चलते रिंग रोड काफी लंबा जाम लग गया।