Monsoon: कब होगी मानसून की विदाई? अबतक औसत से कम हुई बारिश, मौसम विभाग का नया अपडेट आया सामने

Advertisement

Monsoon: कब होगी मानसून की विदाई? अबतक औसत से कम हुई बारिश, मौसम विभाग का नया अपडेट आया सामने

  1. मानसून सीजन में अबतक 780.3 मिमी हुई बारिश
  2. Advertisement

प्रियंका कुमारी (संवाददाता)

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश हुई है, जबकि राज्यों को बारिश का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने मानसून वापसी की संभावित तारीख बताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून के 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने की संभावना है।

कब होती है मानसून की शुरुआत?

आमतौर पर एक जून को केरल में मानसून की शुरुआत होती है और आठ जुलाई तक देशभर में बदरा बरसते हैं। वहीं, 17 सितंबर के आसपास मानसून पीछे हटने लगता है और 15 अक्टूबर तक इसकी पूर्णत: विदाई हो जाती है।

मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा?

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में कम बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए अनुकूल स्थितियां बनती जा रही हैं।

उत्तर पश्चिम भारत से मानसून की विदाई भारतीय उपमहाद्वीप से इसकी वापसी की शुरुआत का एक संकेत मात्र है। अमूमन यह माना जाता है कि अगर मानसून की विदाई में देरी हो रही है तो आने वाले समय में बारिश हो सकती है।

अबतक कितनी हुई बारिश?

भारत में इस साल मानसूनी सीजन में औसत से कम बारिश हुई है। अबतक 780.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 832.4 मिमी होती है। आम तौर पर चार माह के मानसूनी सीजन के दौरान देश में औसतन 870 मिमी वर्षा होती है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer