ISRO ने देश को किया गौरवान्वित, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला वैज्ञानिकों के लिए उपहारः राजनाथ सिंह

Advertisement

ISRO ने देश को किया गौरवान्वित, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला वैज्ञानिकों के लिए उपहारः राजनाथ सिंह

प्रियंका कुमारी (संवाददाता)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरुवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल इसरो की महिला वैज्ञानिकों को एक तरह से उपहार है, जो इस देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उन्हें भारत द्वारा ये खास गिफ्ट दिया जा रहा है।

इसरो की सफलता पर देश को गर्वः राजनाथ सिंह

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बात की। राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सिंह ने कहा कि भारत द्वारा अब तक लॉन्च किए गए 424 विदेशी उपग्रहों में से 389 उपग्रह पिछले नौ वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में लॉन्च किए गए हैं।

महिला वैज्ञानिकों की भूमिका सराहनीयः रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि विदेशी उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण से भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से दुनिया में प्रमुख स्थान हासिल कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सदन और राष्ट्र इसरो की महिला वैज्ञानिकों और प्रत्येक भारतीय बेटी को सलाम करता है, उनकी सराहना करता है और उनके प्रति आभार व्यक्त करता है।

महिला आरक्षण बिल पर राजनाथ सिंह ने कहा,

संसद का यह विशेष सत्र ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को समर्पित है। ऐसी स्थिति में, मैं इस विधेयक को कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा इसरो की महिला वैज्ञानिकों और उनके साथ-साथ भारत की संपूर्ण महिला वैज्ञानिक समुदाय के लिए प्रस्तुत एक उपहार मानता हूं।

राजनाथ सिंह ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,

सबसे पहले, मैं इस सफलता के लिए इसरो वैज्ञानिकों और भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई देता हूं। यह हमारे इसरो वैज्ञानिकों की बौद्धिक क्षमता और देश के विकास के प्रति उनके समर्पण का ही परिणाम है कि आज हमारा देश विज्ञान की दुनिया में अग्रणी देशों की कतार में खड़ा है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer