



प्रियंका कुमारी (संवाददाता)
Mukesh Nita Ambani Ganesh Chaturthi 2023 Celebration: देश के बड़े बिजनेसमैन अनिल अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर गणेश चतुर्थी का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। उनकी पार्टी में बॉलीवुड का लगभग हर सितारा नजर आया। सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस के अलग- अलग लुक ने खींचा।आलिया भट्ट से लेकर दिशा पाटनी तक, कई एक्ट्रेसेस ने इस खास पार्टी के लिए साड़ी को चुना। पार्टी में इनका अंदाज इतना जुदा था कि ये स्टाइलिंग टिप्स देते हुए नजर आईं। अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर जैसी यंग एक्ट्रेस ने भी पूजा के लिए साड़ी कैरी किया। इनके लुक पर एक नजर डालते हैं…
अनन्या पांडे
अंबानी के गणपति पूजा सेलिब्रेशन में अनन्या पांडे रेड कलर की सीक्वेंस साड़ी में पहुंची। इसके साथ उन्होंने प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया। बालों को स्ट्रेट करते हुए एक्ट्रेस खूबसूरत चोकर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर क्रीम कलर की साड़ी पहने पार्टी में पहुंची। लुक को सिंपल रखते हुए एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप अप्लाई किया।
आलिया भट्ट
पार्टी में आलिया भट्ट ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ शिरकत की। आलिया भी रेड कलर की साड़ी में नजर आई, लेकिन उनके साड़ी और ब्लाउज का स्टाइल सबसे अलग रहा।
मौनी रॉय
मौनी रॉय अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के साथ पार्टी में पहुंची। एक्ट्रेस बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। मौनी रॉय ने पिंक कलर की हैवी वर्क वाली बनारसी साड़ी पहनी। बालों को जूड़ा बनाए और ज्वेलरी के साथ मौनी पूरे लुक को कंप्लीट किया।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी पार्टी में थोड़ा ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थी, लेकिन उनका बैकलेस ब्लाउज उन्हें ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस टच दे रहा था।
अंबानी बहुएं
पार्टी में अंबानी बहुएं भी साड़ी लुक में दिखाई दीं। नीता अंबानी ने बड़ी बहू श्लोका मेहता और होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ कैमरे के लिए पोज किया। नीता अंबानी ग्रीन कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, श्लोका सिल्क और राधिका सिक्वेंस साड़ी में गॉर्जियस लग रही थीं।