बनारसी साड़ी पहने बालों में गजरा और माथे पर बिंदिया लगाए, कुछ इस अंदाज में अनुष्का शर्मा ने मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार

Advertisement

Anushka Sharma- Virat Kohli- India TV Hindi

प्रियंका कुमारी (संवाददाता)

Advertisement

पूरे भारत में इन दिनों गणेश चतुर्थी की धूम छाई हुई है। इस खास मौके पर देशभर के लोग गणपति बप्पा को अपने घर लाए। गणेश उत्सव की धूम सबसे ज्यादा बॉलीवुड सितारों के घर पर देखने को मिली। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनू सूद और अंबानी फैमिली तक ने गणपति बप्पा का बेहद ही ग्रैंड अंदाज में वेलकम किया। इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर भी गणपति बप्पा पधार चुके हैं। इस मौके पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने परिवार के साथ बप्पा का जोरदार स्वागत किया, जिसकी कुछ झलकियां अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

गणेश चतुर्थी के मौके पर अनुष्का शर्मा के लुक ने जीता फैंस का दिल

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुल 3 फोटो शेयर कीं।जिसमें पहली तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने गणपति बप्पा की झलक दिखाई है। इसके बाद दूसरी तस्वीर में अनुष्का पति विराट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान विराट कोहली जहां व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे। वहीं अनुष्का ने इस खास मौके पर येलो और ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से स्टाइल किया, जिसमें गोल्ड बैंगल्स, डबल लेयर्ड नेकलेस और इयररिंग्स शामिल थे। बालों में गजरा, माथे पर बिंदिया और मिनिमल मेकअप में अनुष्का बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। पूजा के वक्त उनकी बेटी वामिका भी मौजूद थी, हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी अनुष्का-विराट ने बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने ऐसी मनाई गणेश चतुर्थी

वहीं अनुष्का ने जो तीसरी तस्वीर शेयर की है उसमें वो और विराट बप्पा की पूजा करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कपल ने अपने मंदिर को फूलों से सजाया है, जो बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन देते हुए लिखा है ‘हैप्पी गणेश चतुर्थी।’ अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं अनुष्का का ट्रेडिशनल लुक भी फैंस को खूब पंसद आ रहा है।

 

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer