खाने के बाद मुंह नहीं धोने से क्या होता है? जान लें नहीं तो बैठे-बिठाए होंगे इन 3 समस्याओं के शिकार

Advertisement

 don't wash your mouth after eating - India TV Hindi

प्रियंका कुमारी (संवाददाता)

बहुत से लोगों की ऐसी आदत होती है कि वो कभी भी खाना खाने के बाद अपना मुंह नहीं धोते, कुल्ला नहीं करते। जबकि, ये आदतें हमारी भलाई के लिए ही हैं और इन्हें फॉलो करना हमें ही सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। लेकिन, आपको ये बात समझना होगा खाने के बाद मुंह न धोना क्यों जरूरी है। ये न सिर्फ दांतों में फंसी गंदगी को साफ करने में मदद करता है बल्कि, ये आपको मुंह से जुड़ी कई बीमारियों से भी बचा सकता है। इसके अलावा भी हर बार खाना खाने के बाद मुंह धोने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Advertisement

खाने के बाद मुंह नहीं धोने से क्या होता है-Why should we rinse our mouth after meal in hindi

1. दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) खराब होती है

जब हम खाना खाते हैं तो खाना पचाने के लिए लार उत्पन्न होता है और ये खाने से निकलने वाले शुगर के साथ मिल जाता है। बैक्टीरिया इस शुगर को पचाने के लिए एंजाइम का उत्पादन शुरू कर देते हैं और बदले में एसिड और अपशिष्ट उत्पादों को पीछे छोड़ देते हैं जो प्लाक नामक परत के रूप में हमारे दांतों पर बने रहते हैं। प्लाक हमारे दांतों को पीला रंग देता है। साथ ही इसका एसिड गुण दांतों की ऊपरी परत यानी इनमेल को खराब कर देता है।

2. दांतों में सड़न हो सकती है

खाने के बाद मुंह नहीं धोने से आपके दांतों में सड़न हो सकती है। दरअसल, बैक्टीरिया आपके दांतों में जमा खाने पर बैठकर, दांतों में सड़न पैदा कर सकते हैं। इसकी वजह से आपके दांतों में तेज दर्द हो सकता है और आपके दांत पूरी तरह से खराब हो सकते हैं। इसके अलावा ये ज्यादा बढ़ने पर दांतों की जड़ों को भी खोखला कर सकता है और इन्हें खराब कर सकता है।

tooth_pain

3. माउथ इंफेक्शन हो सकता है

अगर आप खाना खाने के बाद मुंह नहीं धोते हो तो तुम माउथ इंफेक्शन के शिकार भी हो सकते हैं। दरअसल, खाना और इसके साथ मिले हुए बैक्टीरिया, इंफेक्शन पैदा करते हैं। इसकी वजह से होता ये है कि मुंह में छाले निकल आते हैं और जीभ पर दाने हो सकते हैं। इसके अलावा खाने के बाद मुंह साफ करना और कुल्ला करना मुंह की बदबू को भी दूर करने में मदद कर सकता है।तो, इन समस्याओं से बचने के लिए आपको खाने के बाद मुंह साफ जरूर करना चाहिए। साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि आप खाने के तुरंत बाद लगभग 3 से 5 मिनट ये काम करें। साथ ही कोशिश करें कि हर बार खाने के 30 मिनट दांतों को ब्रश जरूर करें। ऐसा करना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer