जैकी श्रॉफ को भी मिला G20 डिनर में शामिल होने का न्योता, इंडिया को भारत लिखने पर जग्गू दादा ने दिया रिएक्शन

Advertisement

Jackie Shroff- India TV Hindi

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

G-20 की 18वीं समिट इस साल 9 और 10 सितंबर को होने जा रही है। इस साल भारत पहली बार G-20 की मेजबानी करने जा रहा है,जिसकी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पूरे दिल्‍ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। इसमें अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे, जिसमें जो बाइडन, ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ को भी G-20 शिखर सम्मेलन के डिनर के लिए इनवाइट किया गया है।

Advertisement

इंडिया को भारत बोलने पर जग्गू दादा ने दिया रिएक्शन

वहीं, ‘भारत के राष्ट्रपति’ के निमंत्रण पत्र पर इंडिया को भारत लिखे जाने पर भी काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में जैकी श्रॉफ ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। जैकी दादा ने इंडिया और भारत विविाद पर बात करते हुए कहा कि ‘अगर भारत को भारत कहा जा रहा है, तो यह बुरी बात नहीं है, हम नाम नहीं बदलेंगे भले ही बदल गया है। इस दौरान का एक वीडियो भी इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जैकी भारत और इंडिया पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।’

क्या है पूरा विवाद

आपको बता दें कि इस बहस की शुरुआत उस समय हुई जब नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमान देशों को भारत के राष्ट्रपति यानी ‘प्रेजिडेंट ऑफ भारत’ के नाम से निमंत्रण भेजा गया। विपक्ष का आरोप है कि संविधान में ‘प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया’ लिखा गया है न कि प्रेजिडेंट ऑफ भारत….इसका मतलब है कि सरकार संविधान से इंडिया शब्द हटाने जा रही है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer