स्वास्थ्य नियमित योगाभ्यास और उचित खानपान का अहम : मनोहर लाल

Advertisement

फरीदाबादङ स्वास्थ्य नियमित योगाभ्यास और उचित खानपान का अहम: मनोहर लाल -  हिन्दुस्थान समाचार

-मुख्यमंत्री ने सेक्टर-8 में डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का किया लोकार्पण

Advertisement

फरीदाबाद-(प्रियंका कुमारी)हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को फरीदाबाद में भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का लोकार्पण किया। लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए इस डायग्नोस्टिक एवं डे केयर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना पुण्य का कार्य है। भारत विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में समस्त चिकित्सक गरीबों के प्रति सेवा भाव रखते हुए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की 51 सदस्य टीम आरोग्य केंद्र का सुचारू रूप से संचालन कर रही है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और स्वस्थ बने, उन्हें ऐसे संस्थानों में इलाज के लिए नहीं आना पड़े। साथ ही उन्होंने आमजन से नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया और कहा कि नियमित योगासन करें और दौड़ लगाएं व साइक्लिंग करें। साथ ही खान पान का ध्यान रखें, क्योंकि इन सबका शरीर को स्वस्थ रखने में अहम योगदान है। मुख्यमंत्री ने आरोग्य केंद्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस आधुनिक अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, नेत्र जांच, रेडियोलॉजी,कार्डियोलॉजी, जर्नल फिजिशियन, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ द्वाराजरूरी चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थापित ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड, आधुनिक प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों व ट्रस्ट के सदस्यों से बातचीत भी की। नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में यह अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा। प्रोजेक्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा संचालित इस डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र पर करीब 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इस राशि से आरोग्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले लोगों को कम खर्च पर अच्छे उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, राजेश नगर, उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त राकेश आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer