



बल्लभगढ़ (प्रियंका कुमारी) पेड़ों की कटाई करने के बाद लकड़ी को हटा रहे व्यक्ति के ऊपर अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नियत से हमला किया। जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।गांव मंदपुरी पलवल निवासी मोहम्मद खां ने बताया कि इरशाद लकड़ी कटाई की ठेकेदारी का काम करता है। पीड़ित मोहम्मद 19 अगस्त इरशाद के साथ बल्लभगढ़ लकड़ी काटने के लिए गया था। उनके साथ गांव के ही अन्य आदमी जाहुल, शाकिर हारून, शाकिर भी थे। बजे सभी खाली पड़ी दाल मील वालीप्लॉट पर काम कर रहे थे। जेसीबी से कटे हुए पेडों को हटा रहे थे। तभी सामने से इरसाद व अन्य लड़के आपस में बहस करने लगे। दोनों के हाथ में कुल्हाड़ी थी। तभी अचानक से किसी ने उनकी गर्दन में पीछे से धारदार चीज से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।