नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Ganesh Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। यह मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को भगवान गणेश के जन्म दिन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है और अनन्त चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। इस उत्सव के आखिरी दिन को गणेश विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश उत्सव का आरंभ 19 सितंबर 2023 से होने जा रहा है और इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन 28 सितंबर को होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को गणेश स्थापना के दौरान ॐ हीं ग्रीं य सिद्धम मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उन्हें विशेष लाभ मिलता है। इससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

वृषभ राशि

गणपति जी की स्थापना के दौरान वृषभ राशि के जातकों को ॐ वक्रतुण्डाय हूं सिद्धम मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपको गणपति जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापना के दौरान ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर होते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को गणेश उत्सव के अवसर पर चतुरानन की मूर्ति स्थापना के समय ॐ वक्रतुण्डाय हूं सिद्धम मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार गणपति स्थापना के समय ॐ सुमंगलाये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सभी काम बिना बाधा के पूरे होते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को मूर्ति स्थापना से पहले ॐ चिंतामण्ये नम: मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्ति मिलती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक गणेश स्थापना के दौरान ॐ वक्रतुण्डाय नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने पर जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती हैं

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को गणपति स्थापना के दौरान ॐ नमो भगवते गजाननायद्य मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को गणपति स्थापना से पहले ॐ गं गणपतये मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को ॐ गं नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उन्हें भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होता है। इससे गणपति जी प्रसन्न होते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को ॐ गं रोग मुक्तये फट् मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है। साथ ही यह मंत्र सभी प्रकार के रोगों से भी मुक्ति दिलाने में सहायक है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गणपति स्थापना के दौरान ॐ अंतरिक्षाय स्वाहा मंत्र का जाप करना लाभदायक सिद्ध होगा। इससे आपके सभी कष्ट दूर होंगे।