Teacher’s Day के मौके पर मिलेगा देशभर के शिक्षकों को सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी 75 टीचर्स को पुरस्कृत

Advertisement

Teacher's Day के मौके पर मिलेगा देशभर के शिक्ष कों को सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी 75 टीचर्स को पुरस्कृत

Advertisement

हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को प्रोत्साहित करना और उन सभी शिक्षकों को सम्मानित करना हैजिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu President of India) शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को 75 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 (National Teacher Award 2023) से सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023’ से पुरस्कृत करेंगी।

आपको बता दें कि हर साल 5 सितंबर को, भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को प्रोत्साहित करना और उन सभी शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

 

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer