केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू….!

Advertisement

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

लखनऊ।

यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की गोली लगने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विनय श्रीवास्तव था। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, जबकि इस मामले में कितने लोग शामिल हैं इसकी जांच जारी है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मृतक भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की फाइल फोटो
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि इस घटना के समय उनका बेटा विकास किशोर घटनास्थल पर मौजूद नहीं था, केंद्रीय मंत्री के मुताबिक उनका पुत्र विकास इस समय दिल्ली में है। उन्होंने पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है और यह उम्मीद की जा रही है कि सच का पता चलेगा।मृतक के भाई ने छह लोगों को नामजद करते हुए दी तहरीर, तीन गिरफ्तार,इस दुर्भाग्यपूर्ण हत्या के मामले में परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, और तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के बयान की जांच भी की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर हुई भाजपा कार्यकर्ता की गोली लगने से हुई मौत ने बड़े संवादों को बढ़ा दिया है। मृतक का नाम विनय श्रीवास्तव था, और पुलिस अब इस मामले की गहरी जांच कर रही है। कि आखिर यह हत्या है या आत्महत्या और अगर हत्या है तो हत्या के पीछे का कारण क्या है। वहीं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि पुलिस को मामले की गहरी जांच कर सच्चाई उजागर करे।मृतक विनय श्रीवास्तव के भाई विकास द्वारा थाने पर दी गई तहरीर
आपको बता दें कि इस खुफिया हत्या के मामले में परिजनों द्वारा छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, और पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान की भी गहरी जांच की जा रही है। मृतक के भाई ने मंत्री पुत्र पर लगाया आरोप, सवालों के साथ कहा गोली मारने से पहले हुई झड़प मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब 24 घंटे मेरा भाई विकास किशोर के साथ रहता था तो कल क्यो विकास किशोर अपने साथ मेरे भाई विनय को दिल्ली नही ले गए। क्यो अपनी पिस्टल घर पर छोड़कर चले गए। विकास किशोर घर पर नही थे तो बाकी लोगो को क्यो रोका गया था।मेरे भाई का शर्ट फटा हुआ था उसके सर में गोली मारी गई है जब मैं मौके पर पहुचा तो मौके पर मौजूद लोगों के शर्ट पर खून के निशान थे। दो लोगो के गर्दन के पास नाखून लगे थे। इसका मतलब है कि गोली मारने से पहले झड़प हुई थी।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer