



प्रियंका कुमारी(संवाददाता)
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की तरह उनकी बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रही हैं। कुछ समय पहले ही पलक ने शोबिज में कदम रखा और वह छा गईं। म्यूजिक वीडियो और फिल्म करने के बाद पलक अब ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं।
ब्रांड एंबेसडर बनीं पलक तिवारी
पलक तिवारी को हाल ही में विदेशी ब्रांड यूएस पोलो असन (US Polo Assn) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस अनाउंसमेंट के बाद पलक इस वुमंसवियर ब्रांड की पहली भारतीय एंबेसडर बन गई हैं। यूएस पोलो असन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा की है।
वीडियो में पलक तिवारी यूएस पोलो की ड्रेसेस में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “हमें यू.एस. पोलो के लिए हमारी पहली वुमंसवियर ब्रांड एंबेसडर के रूप में सेंसेशन पलक तिवारी के साथ अपने सहयोग की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यू.एस. पोलो एसोसिएशन के साथ सुंदरता, खेल और स्टाइल की यात्रा के लिए तैयार हो जाइए।”
पलक तिवारी का करियर
श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने अपने करियर की शुरुआत ‘बिजली बिजली‘ सॉन्ग के साथ की थी। ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था और पलक रातोंरात स्टार बन गई थीं। पलक ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है।
22 साल की पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी ग्लैमरस फोटोज से रील्स तक, सब अपलोड होते ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं। पलक को इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
लाइमलाइट में रहती है पलक तिवारी की लव लाइफ
काम के अलावा पलक तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बराबर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों चर्चा है कि पलक तिवारी एक्स स्टार कपल सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है।