चांद की सतह पर कुछ इस तरह खड़ा है विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर ने क्लिक की तस्वीर; इसरो ने किया जारी

Advertisement

विक्रम लैंडर की तस्वीर- India TV Hindi

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

बेंगलुरु : ISRO ने लैंडर विक्रम की नई तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर की खासियत यह है कि इसे प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे से लिया गया है। अब तक जितनी भी तस्वीरें इसरो की तरफ से जारी की गई हैं वो विक्रम लैंडर के कैमरे से ली गई तस्वीरें हैं। पहली बार प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे से ली गई तस्वीर सामने आई है। चांद की सतह पर उतरने से पहले और उसके बाद की तस्वीरें भी लैंडर विक्रम के कैमरे से ली गई थीं। चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी करते रोवर प्रज्ञान का वीडियो भी लैंडर विक्रम में लगे कैमरे से कैद किया गया था।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer