



भूमि शर्मा (सवांददाता)
वैश्विक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय वायु सेना और भारतीय सशस्त्र बल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 का हिस्सा बनी है। भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी सोमवार को अभ्यास ब्राइट स्टार-23 में भाग लेने के लिए मिस्र वायु सेना बेस पहुंच चुकी है। पहली बार भारत इस अभ्यास का हिस्सा बनने जा रहा है।
वैश्विक रक्षा सहयोग की ओर बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ‘एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23’ का हिस्सा बनने के लिए मिस्र पहुंच चुकी है। पहली बार भारतीय वायुसेना और सशस्त्र बल इस बार त्रि-सेवा अभ्यास का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसको लेकर भारतीय वायु सेना और सशस्त्र बल की ओर से सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया है।
पहली बार एक्सरसाइज ब्राइट स्टार का हिस्सा बना भारत
भारतीय सशस्त्र बल की ओर से सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा गया, “एक्सरसाइज ब्राइट स्टार 2023, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र में सबसे बड़ा बहु-राष्ट्र त्रि-सेवा अभ्यास, पहली बार भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी का गवाह बनेगा। दुनिया भर के 34 देशों की भागीदारी के साथ, मिस्र में अभ्यास का उद्देश्य समकालीन खतरों का मुकाबला करना और भाग लेने वाले देशों के बीच अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना है।
एक्सरसाइज ब्राइट स्टार 2023′ में शामिल होने के लिए मिस्र के वायु सेना बेस पहुंच चुकी है। इस बात की जानकारी देते हुए वायु सेना की ओर से सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया, “काहिरा में मिस्र वायु सेना के अड्डे पर लैंडिंग। अगले तीन हफ्तों के लिए हमारा घर।”