दिल्ली में B-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया बिजनेस मंत्र, 55 देश के प्रतिनिधि थे शामिल

Advertisement

आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर फोकस', B-20 शिखर सम्मेलन को आज संबोधित  करेंगे पीएम  मोदी - pm modi address b20 summit india 2023 g20 new delhi ntc  - AajTak

Advertisement

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। शिखर सम्मेलन में 55 देश बिजनेस लीडर मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा, कोरोना काल में भारत ने करोड़ों लोगों की जान बचाई। 150 देश को भारत ने दवाई पहुंचाई। आपदा हमें कुछ ना कुछ सिखा कर जाती है। पूरी दुनिया में लोगों का लोगों के प्रति विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। ये सेलिब्रेशन इनोवेशन का है। पीएम मोदी ने दुनिया के बिजनेस लीडर्स से ग्रीन क्रेडिट मुहिम से जुड़ने की अपील की।

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले बी-20 व्यापार शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह उत्सव भारत की वृद्धि को गति देने के लिए है। यह उत्सव नवाचार के बारे में है। यह उत्सव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से स्थिरता और समानता लाने के बारे में है…”

बी-20 बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…इस बार भारत में त्योहारी सीजन 23 अगस्त से शुरू हुआ। यह जश्न चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग है। इसरो ने इसमें अहम भूमिका निभाई।” भारत के चंद्र मिशन की सफलता के साथ ही भारत के उद्योगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है…”पीएम मोदी ने कहा कि हम लोग इतने दिनों से कार्बन क्रेडिट में उलझे हुए हैं और कुछ लोग कार्बन क्रेडिट का मजा भी ले रहे हैं लेकिन मैं ग्रीन क्रेडिट की बात लेकर आया हूं।

पीएमओ से जारी रिलीज के मुताबिक, बिजनेस 20 (बी20) वैश्विक बिजनेस समुदाय के साथ जी-2 का आधिकारिक डॉयलाग फोरम है। इसकी स्थापना 2010 में की गई थी और यह जी-20 के सबसे प्रमुख सहभागी समूहों में से एक है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer