



पिंकी कुमारी (सवांददाता)
Parineeti Chopra Raghav Chadha Video फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपनी शादी की खबरों को लेकर खासा चर्चा में हैं। इस बीच शादी से पहले कपल ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के दर्शन किये। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसी साल मई में कपल ने दिल्ली में धूमधाम से सगाई की थी।
ऊंचाई’ फेम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस अपने मंगेतर राघव के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।
परिणीति और राघव ने किए महाकाल के दर्शन
और राघव चड्ढा शादी से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में दोनों महाकाल के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने महाकाल की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान राघव चड्ढा ने येलो कलर की धोती के साथ लाल रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। वहीं, परिणीति व्हाइट ब्लाउज के साथ पीच कलर की साड़ी में सिंपल और खूबसूरत लग रही थीं। दोनों महाकाल की भक्ति में लीन दिख रहे थे। उनकी ये वीडियोज देख लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शादी से पहले परिणीति और राघव भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।
कब शादी कर रहे परिणीति और राघव?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। काफी समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद कपल ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में शानदार तरीके से सगाई की थी। सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स और राजनीति से जुड़े शख्स शामिल हुए थे।
अब परिणीति और राघव अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 25 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाला है। माना जा रहा है कि परिणीति अपनी कजिन की तरह शाही अंदाज में राजस्थान में शादी करेंगी। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। फिलहाल, अभी एक्ट्रेस या राघव की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।