Sawan 2023: सावन के आखिरी सोमवार से पहले मिलिए टीवी के उन एक्टर्स से, जिन्होंने निभाया ‘महादेव’ का किरदार

Advertisement

Sawan 2023: सावन के आखिरी सोमवार से पहले मिलिए टीवी के उन एक्टर्स से, जिन्होंने निभाया 'महादेव' का किरदार

पिंकी कुमारी (सवांददाता)

Sawan Somwar 2023 सावन का महीना खत्म होने को है। 28 अगस्त 2023 को सावन का आखिरी सोमवार है। 4 जुलाई को शुरू हुआ सावन इस बार दो महीने तक चला जहां हर कोई भगवान शंकर की भक्ति में लीन नजर आया। हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने स्क्रीन पर भगवान शिव की भूमिका अदा की है।

  1. 28 अगस्त को है सावन का आखिरी सोमवार
  2. इन एक्टर्स ने निभाए भगवान शंकर के किरदार
  3. सावन में हर कोई हुआ भगवान की भक्ति में लीनरक्षाबंधन के साथ ही सावन का महीना खत्म होने वाला है। इस साल दो महीने तक रहें सावन में हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आया। ये दो महीने लोगों ने भोलेनाथ की भक्ति को समर्पित किये। 4 जुलाई को सावन का पवित्र महीना शुरू हुआ था और अब 28 अगस्त को इस बार सावन के महीना का आखिरी सोमवार है।

    आपको बता दें कि सावन के महीने पर सिर्फ भोजपुरी और बॉलीवुड में गाने ही नहीं बने हैं, बल्कि कई टेलीविजन के सितारे हैं, जिन्होंने टीवी पर भगवान शिव का किरदार अदा किया है। तो चलिए आखिरी सोमवार से पहले देखते हैं पूरी लिस्ट कि किन-किन एक्टर्स ने निभाए हैं ‘महादेव’ के किरदार।

    मोहित रैना

    ने लाइफ ओके के शो ‘देवों के देव महादेव’ में शिव भगवान का किरदार अदा किया था। टेलीविजन पर उन्हें भगवान भोलेनाथ के रूप में लोगों का भरपूर प्यार मिला। ये शो मोहित रैना की एक बड़ी पहचान बन गयी। इसके बाद वह जहां भी गए उन्हें फैंस ने महादेव कहकर संबोधित किया। ये उनके करियर के सबसे सफल शो में से एक है

    अरुण गोविल

    टेलीविजन पर रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुए एक्टर  भी टीवी पर भगवान शिव की महिमा दिखा चुके हैं। उन्होंने 90 के दशक के शो ‘शिव महिमा’ में भगवान भोलेनाथ की भूमिका अदा की थी।

    यशोधन राणा

    ‘ओम नमः शिवाय’ 90 के दशक में टीवी पर दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला माइथोलॉजिकल शो था। इस शो में एक्टर यशोवर्धन राणा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार में फैंस ने बहुत ही पसंद किया था।

    अमित मेहरा

    सीरियल ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ वैसे तो श्रीराम के परम भक्त पर आधारित शो था, लेकिन इस शो में भोलेनाथ की महिमा भी दिखाई गई थी। संकट मोचन महाबली हनुमान साल 2015 में सोनी टीवी पर ऑनएयर होता था, जिसमें अमित मेहरा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था।

    रोहित बख्शी

    स्टार प्लस के शो ‘सिया के राम’ में भगवान राम और माता सीता की कहानी का वर्णन किया गया है। इस शो में भी बीच में भगवान शिव की कहानी को भी दिखाया गया। ‘सिया के राम’ में रोहित बख्शी ने भगवान शिव की भूमिका अदा की थी। उन्हें फैंस का काफी प्यार भी मिला था।

    सुनील शर्मा

    सुनील शर्मा का सीरियल ‘श्री गणेश’ लॉकडाउन में टीवी पर प्रसारित किया गया था। इस शो में सुनील शर्मा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। फैंस उन्हें इस रूप में देखकर काफी खुश हुए थे।

    संतोष शुक्ला

    सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में नजर आ चुके संतोष शुक्ला आजकल भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन वह भी टीवी के पसंदीदा शो ‘जय-जय शिवशंकर’ में भगवान भोलेनाथ का किरदार निभा चुके हैं।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer