नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की चार दिवसीय यात्रा से भारत लौट आए हैं। वतन वापस लौटते ही पीएम का दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन के बाद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी

चंद्रयान-3 की सफलता पर मिले बहुत सारे बधाई संदेश

उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उन्हें बहुत सारे बधाई संदेश मिले। साथ ही इस दौरान  ने एलान किया कि चंद्रमा पर जिस जगह पर विक्रम लैंडर उतरा था, अब से उसे ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।

पीएम मोदी ने डॉक्टरों को दिया निर्देश

हालांकि, जब  एयरपोर्ट पर लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां मौजूद एक शख्स की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने डॉक्टरों की टीम से उस व्यक्ति की जांच करने को कहा, जो अचानक जमीन पर गिर गया था।