Sonam Kapoor ने बेटे को पहनाए इतने महंगे जूते! रेट जानकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां

Advertisement

Sonam Kapoor- India TV Hindi

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

Sonam Kapoor Son Vayu’s sneaker:

Advertisement
 सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिलहाल वह अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। सोनम को बॉलीवुड की फैशनिस्टा का तमगा मिला हुआ है। वहीं अब उनके 1 साल के बेटी वायु भी अपनी मां के नक्शेकदम पर हैं। हाल ही में सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने सोशल मीडिया पर वायु की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वायु की क्यूटनेस के साथ एक और चीज थी जिसने सबका ध्यान खींचा है। वह है वायु के नन्हें पैरों में दिखने वाले जूते! जी हां, इस क्यूट स्टार किड ने जो जूते पहने हुए हैं उनकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

नाइकी जूते पहनते हैं सोनम के शहजादे 

पहले तो आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो प्यारी तस्वीरें डालीं। पहली तस्वीर में नन्हें को अपनी मां सोनम की गोद में बैठे देखा जा सकता है। भले ही उनके चेहरे दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन यह तस्वीर बड़ी प्यारी है। इसी तस्वीर में वायु के प्यारे स्नीकर्स थे, जिनने सबका ध्यान खींचा। तस्वीर में, हमें बच्चे के पीले और बैंगनी रंग के नाइके जूतों की झलक मिलती। इसके बाद सोनम कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इन जूतों की तस्वीर शेयर की है।

42 हजार के हैं छोटे-छोटे जूतों 

वायु के जूतों पर थोड़ी रिसर्च करने पर पता चला कि यह फेमस ब्रांड नाइकी के हैं। जूते कोबे ब्रायंट नाम से बिकते हैं और यह सभी मौसमों के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा, जूते रबर सोल और फ्लैट हील के साथ आते हैं। Kickscrew.com के अनुसार, वायु के जूतों की कीमत 511 अमेरिकी डॉलर है। भारतीय रुपये में बदलने पर यह 42,206.33 रुपये हो जाती है।

जब सोनम के बेटे वायु ने दिवाली पर पहना था महंगा ड्रेस 

26 अक्टूबर, 2023 को, रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वायु के पहले दिवाली उत्सव की कई झलकियां शेयर की थीं। हालांकि, यह वायु का दिवाली लुक था। क्यूट बच्चे ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना की ड्रेस में अपनी मां सोनम के साथ ट्विन लुक कैरी किया था। जहां सोनम कढ़ाई वाली पोशाक में सुंदर लग रही थीं, वहीं उनका बेटा मैचिंग कुर्ता-पायजामा सेट में बहुत प्यारा लग रहा था।

सोनम ने 8 मई, 2018 को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। जिसके 4 साल बाद 20 अगस्त 2022 को अपने बच्चे, वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया था।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer