चंद्रमा पर लैंडिंग के वक्त हुआ 4 बच्चों का जन्म, अब चंद्रयान पर रखा जाएगा सभी का नाम

Advertisement

Representative Image- India TV Hindi

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

चंद्रयान के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत और दुनिया के तमाम लोग इसरो को इस मौके पर बधाई संदेश दे रहे हैं। ऐसे में ओडिशा से भी एक दिल खुश कर देने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक अस्पताल में जन्में बच्चों का नाम चंद्रयान रखने की बात कही जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के अस्पताल में जन्मे कई बच्चों के परिजन उनका नाम चंद्रयान रखने की बात कह रहे हैं। 23 अगस्त की शाम को अस्पताल में 4 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें से 3 लड़के और 1 लड़की थी। अब चंद्रयान की सफलता से खुश होकर बच्चों की माता-पिता भी उनका नाम ‘चंद्रयान’ रखना चाहते हैं।

क्या बोले परिजन?
चार शिशुओं में से एक के पिता प्रवत मलिक ने कहा कि चंद्रयान की सफलता और हमारे बच्चों का जन्म, हमारे लिए दोहरी खुशी की बात है। चंद्रयान की सफलता के कुछ मिनट बाद ही हमारे बच्चों का जन्म हुआ। हमने बच्चे का नाम इस चंद्र अभियान पर रखने का फैसला किया है। वहीं, एक अन्य बच्चे की मां रानू ने कहा कि घर के बड़े बुजुर्गों को बच्चे का नाम चंद्रयान के नाम पर रखने का सुझाव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे का नाम ‘‘चंद्र’’ या ‘‘लूना’’ भी हो सकता है क्योंकि चंद्रयान का अर्थ चांद के लिए वाहन होता है।

कब रखा जाएगा नाम?
बच्चों के माता-पिता ने बताया कि हमारे यहां बच्चे के जन्म के 21वें दिन पूजा के बाद उसके नामकरण की परंपरा है। हम 21वें दिन पूजा में इस बारे में फैसला करेंगे। केंद्रपाड़ा अस्पताल की मुख्य नर्स अंजना साहू ने कहा कि ये सभी माताएं अपने बच्चों का नाम चंद्रयान पर रखना चाहती हैं।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer