OTT Web Series Movies: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Advertisement

OTT Web Series Movies: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

पिंकी कुमारी(संवाददाता)

OTT Web Series Movies This Week इस हफ्ते कई ऐसी वेब सीरीज के अगले सीजन आ रहे हैं जो ओटीटी स्पेस में काफी चर्चित रहीं और दर्शकों ने इन्हें खूब देखा। लस्ट स्टोरीज फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म भी रिलीज हो रही है। इसके अलावा द विचर का तीसरा सीजन आ रहा है। इस बार हेनरी कैविल की विदाई के कारण यह खास हो गया है।

Advertisement

नई दिल्ली, जेएनएन। जून के आखिरी हफ्ते में ओटीटी स्पेस का तापमान भी बढ़ने वाला है। आखिरी हफ्ते में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही है। कुछ वेब सीरीज के मोस्ट अवेटेड अगले सीजन आने वाले हैं तो कुछ फिल्में ओटीटी भी स्ट्रीम की जा रही हैं। हिंदी, अंग्रेजी और साउथ की भाषाओं के कंटेंट की लम्बी लाइन लगने वाली है।

29 June OTT Movies and Series

नेटफ्लिक्स पर एंथोलॉजी फ्रेंचाइी फिल्म लस्ट स्टोरीज का दूसरा भाग आ रहा है। इस बार कहानियों को आर बाल्की, सुजॉय घोष, कोंकणा सेन शर्मा और अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने निर्देशित किया है। काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना और मृणाल ठाकुर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

नेटफ्लिक्स की फैंटेसी-एडवेंचर सीरीज द विचर का तीसरा सीजन रिलीज होगा। इस सीरीज में हेनरी कैविल लीड रोल निभाते हैं। इस सीरीज में उनकी यह आखिरी प्रेजेंस है। यह सीजन दो भागों में स्ट्रीम किया जाएगा। दूसरा भाग 29 जुलाई को आएगा।

इसके अलावा कोरियन सीरीज See You In My 19th Life भी स्ट्रीम की जा रही है। यह फैंटेसी रोमांटिक सीरीज है। इस सीरीज की कहानी पुनर्जन्म के सिद्धांत पर आधारित है। बान जी-इयूम को अपनी पिछली 18 जिंदगी याद हैं। वो अपनी 18वीं लाइफ के प्यार को खोजने निकलती है। पिछली जिंदगी में उसके साथ एक हादसा हो गया था, जिसके कारण दोनों बिछड़ गये थे।

30 June OTT Movies And Series

नेटफ्लिक्स पर सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म अफवाह आ रही है। यह सिनेमाघरों में पहले ही आ चुकी है और अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

जी5 पर लकड़बग्गा आ रही है। विक्टर मुखर्जी निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। अंशुमान झा और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अंशुमान विजिलांटे के रोल में हैं।

जियो सिनेमा पर सार्जेंट फिल्म आ रही है, जिसमें रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। पुलिस ऑफिसर बने रणदीप एक केस सुलझाते हुए नजर आएंगे।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer