मछली के पास खुद का है स्टैंड

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अद्भुत मछली नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं, कि एक बड़ी-सी सफेद रंग की मछली समुद्र के अंदर तैर रही है। इस मछली का रूप लोगों को अचंभित कर रहा है।

किसी ट्राइपॉड की तरह इस मछली के पास अपना खुद का स्टैंड है। यह मछली पानी में जब तैरते हुए रूकती है तो है तो के अपने चारों लचीले पैरों को एक स्टैंड की तरह खोल देती है।

मछली का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ‘ब्यूटेनगीबिडेन ‘ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 39 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 1500 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह इतना मजेदार वीडियो है।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, यह कितनी क्यूट मछली है।’