



प्रिया कश्यप (सवांददाता)
Avika Gor जानी-मानी अदाकारा अविका गौर इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 1920ः हॉरर ऑफ हार्ट ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। टीवी शो बालिका वधू से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अविका अक्सर अपनी वेट लॉस जर्नी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत से परफेक्ट फिगर हासिल किया है। जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी
Avika Gor: मशहूर अभिनेत्री अविका गौर इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 1920 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की है। अविका की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अविका छोटी-सी उम्र में ही अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने मशहूर टीवी धारावाहिक बालिका वधू में छोटी आनंदी का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार के दम पर उन्होंने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना ली थी।
हालांकि, इस शो के बाद वह काफी समय तक छोटे पर्दे से गायब रहीं। इस दौरान वह अपने बढ़े हुए वजन से संघर्ष कर रही थीं, जिसके बारे में उन्होंने खुद बाद में खुलासा भी किया था। लेकिन तमाम संघर्षों और मुश्किलों के बाद अविका ने अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से भी को हैरान कर दिया था। तो चलिए जानते हैं अविका गौर की वेट लॉस जर्नी के बारे में-
एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
अविका इंटरव्यू में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए यह सफर बेहद मुश्किल भरा रहा। वह रोजाना खुद को वर्कआउट के मेंटली तैयार करती थी। इसके लिए उनके दोस्त भी उन्हें मोटिवेट करते थे। अविका की मानें तो कई बार वर्कआउट करने का मन नहीं करता है। ऐसे में इसे बिल्कुल भी मिस न करें। आप चाहें तो इसकी जगह वॉक पर जा सकते हैं।
रोजाना चलती हैं इतने स्टेप्स
एक्ट्रेस ने वॉक और डाइट को फॉलो पर करीब 20 किलो वजन कम किया। साथ ही उन्होंने शुरुआत में इंटेंस वर्कआउट का भी सहारा लिया। इतना ही नहीं मौजूदा समय में खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 25 हजार स्टेप्स चलती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अपनी डाइट पर कंट्रोल रखते हुए नमक और चीनी का कम से कम सेवन करती हैं, ताकि इसकी वजह मूड स्विंग्स न हों।