R.D. Burman 84th Birth Anniversary: आर.डी बर्मन के वो नगमे, जिनके आज भी दीवाने हैं लोग

Advertisement

RD Burman 84th Birth Anniversary आरडी बर्मन के वो नगमे जिनके आज भी दीवाने  हैं लोग - Hits Celebrating RD Burman on His 84th birth anniversary

प्रिया कश्यप (सवांददाता)

R.D. Burman 84th Birth Anniversary ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां से लेकर मेरी प्यारी बिंदू जैसी क्लासिक फिल्मों में अपना जादू बिखेरने वाले पंचम दा ने गुलज़ार किशोर कुमार जैसे लोगों के साथ मिलकर हर मूड के लिए गाने तैयार किए थे। यह गाने आज भी लोगों को बेहद पसंद है। हम आपको उनके कुछ सुपर हिट गाने बता रहे हैं जिसे आप सुनकर उन्हें याद कर सके।

Advertisement

R.D. Burman 84th Birth Anniversary: बॉलीवुड के पंचम दा यानी आर.डी बर्मन (R.D. Burman) को लोग प्यार से पंचम दा कहकर बुलाते थे। उनका पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उन्होंने 60 से लेकर 80 के दशक में कई सुपरहिट गानों की रचना की।

आर.डी बर्मन जितना अपने संगीत के लिए मशहूर थे, उतने ही अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते थे। इस 27 जून को उनकी 84वी बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हम आपको उनके कुछ सुपर हिट गाने बता रहे हैं, जिसे आप सुनकर उन्हें याद कर सके।

ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां से लेकर मेरी प्यारी बिंदू जैसी क्लासिक फिल्मों में अपना जादू बिखेरा। पचमदा ने गुलज़ार, आशा भोंसले, किशोर कुमार जैसे लोगों के साथ मिलकर हर मूड के लिए गाने तैयार किए थे।

नौ साल की उम्र में किया पहला गाना कंपोज

आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था। लगातार तीन दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले आर.डी बर्मन ने 331 फिल्मों को संगीत से सजाया। आर.डी बर्मन के पिता सचिन देव बर्मन बॉलीवुड के महान संगीतकारों में से एक थे। आर डी बर्मन को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था। पंचम दा जब महज नौ साल के तब उन्होंने अपना पहला गाना कंपोज किया था। उन्होंने ऐ मेरी टोपी पलट के आ कंपोज किया था।

सत्ते पे सत्ता फिल्म का गाना प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया।

फिल्म मंजिल का गाना रिमझिम गिरे सावन।

फिल्म मेरे जीवन साथी का गाना ओ मेरे दिल के चैन।

तुम क्या जानो मोहब्बत क्या है

फिल्म हम किसी से कम नहीं का गाना तुम क्या जानो मोहब्बत क्या है को आर डी बर्मन ने गाया था और उन्होंने ही इसका म्यूजिक भी दिया था।

गाना तुम आ गए हो नूर आ गया है

ये गाना फिल्म आंधी का है, जिसे किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आरडी बर्मन ने मिलकर खाया था। इसका म्यूजिक भी आरडी बर्मन ने दिया है।

 

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer