‘दृश्यम’ फेम Shriya Saran ने अवॉर्ड फंक्शन में पहनी ऐसी बोल्ड ड्रेस, लोग बोले- ‘बेचारी उर्फी यूं ही बदनाम है’

Advertisement

 

दृश्यम फेम Shriya Saran ने अवॉर्ड फंक्शन में पहनी ऐसी बोल्ड ड्रेस लोग बोले- बेचारी  उर्फी यूं ही बदनाम है - Shriya Saran is trolled for her latest outfit  people compare her

प्रिया कश्यप (सवांददाता )

Shriya Saran Trolls फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। एक्टिंग के अलावा लोग उनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हालांकि अब हालिया लुक के चलते श्रिया बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में एक बेहद बोल्ड ड्रेस कैरी की थी जो कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

Advertisement

 Shriya Saran Trolled For Her Outfit: इंडियन एक्ट्रेस श्रिया सरन ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी अदायगी से लोगों को दीवाना तो बनाया ही है, अब वह बॉलीवुड में भी तहलका मचा रही हैं। श्रिया सरन को हिंदी सिनेमा में ‘दृश्यम‘ से पॉपुलैरिटी मिली है। फैशन के मामले में भी श्रिया का कोई जवाब नहीं। वह आए दिन अपने लुक्स के लिए चर्चा बटोरती हैं। यूं तो उनके हर लुक को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन उनके हालिया अवतार से फैंस काफी नाराज दिखे।

बोल्ड लुक में फंक्शन में पहुंचीं श्रिया सरन

दरअसल, श्रिया सरन मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं। इस दौरान श्रिया सरन ने ऑल डेनिम लुक कैरी किया। एक्ट्रेस ने स्ट्रैपलेस कट-आउट ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकलेस और इयररिंग्स से स्टाइलिश रखा था। स्लीक हेयर बन और बोल्ड मेकअप में वह स्टनिंग दिख रही थीं।

क्यों ट्रोल हो रहीं श्रिया सरन?

श्रिया सरन का वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया, तो कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। नेटिजंस ने उनकी तुलना तो उर्फी जावेद तक से कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘बेकार ड्रेस है। बहुत ही गिरा हुआ फैशन है। लोगों को लगता है कि ये हाई क्लास है, लेकिन इसमें कोई क्लास नहीं है।’ एक ने कहा, ‘उर्फी ने सबको बिगाड़ दिया।’ एक ने कमेंट किया, ‘आजकल हर कोई उर्फी से कपड़े उधार क्यों ले रहा है?’

एक यूजर बोला, ‘यह उस पर बहुत बुरा लग रहा है।’ एक यूजर ने तो इसे फैशन डिजास्टर ही बता दिया। एक अन्य ने कहा, ‘उर्फी तो बेचारी फालतू में बदनाम है।’ इस तरह लोग श्रिया के लुक को नापसंद कर रहे हैं।

श्रिया सरन का वर्क फ्रंट

श्रिया को आखिरी बार तेलुगु फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस ने ‘थ्री इडियट्स’ एक्टर शरमन जोशी के साथ स्क्रीन शेयर किया था। पिछले साल उनकी बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 2‘ भी काफी सक्सेसफुल साबित हुई थी। इसमें वह अजय देवगन के साथ नजर आई थीं।

 

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer