



पिंकी कुमारी (सवांददाता )
Sawan 2023 हिन्दू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और साधकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू हो रहा है। कुछ राशियां ऐसी हैं जिनपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। बता दें कि पवित्र सावन मास में भगवान शिव की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को धन और धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती है। बता दें कि इस वर्ष सावन एक नहीं बल्कि 2 महीने का होगा। इस दौरान कई प्रकार के दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों पर बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी मजबूती आएगी। जो लोग वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी तनाव से मुक्ति प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातकों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान भगवान शिव की कृपा इस राशि पर बनी रहेगी।
सिंह राशि
सावन के पवित्र महीने में सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान भगवान शिव की कृपा जातक पर बनी रहेगी। साथ ही कार्य क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। इसके साथ जीवन में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव आएंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस पवित्र महीने में वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ कारोबार क्षेत्र में भी वृद्धि दिखाई देगी। इस दौरान जातक सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। साथ ही सिंह राशि के जातकों को जीवन में नए और फलदाई अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। भगवान शिव की पूजा करने से साधकों पर महादेव का आशीर्वाद बना रहेगा। इसके साथ वैवाहिक जीवन में आ रहा तनाव भी दूर हो सकता है।