



प्रिया कश्यप(सवांददाता)
Pawan Singh New Bhojpuri Song भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उनकी नया गाना बेवफाई के आंसू इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस सैड सॉन्ग को ऑडियंस हाथों-हाथ ले रही है। गाने में उनके साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा भी नजर आ रही हैं।
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी खास शैली की गायकी से करोड़ों दिलों को धड़काते हैं और दीवाना बना देते हैं। उनके सैड सांन्ग को भी ऑडियंस हाथों-हाथ लेती है। ऐसे में पवन सिंह का नया गाना ‘बेवफाई के आंसू’ आ चुका है। जिसके वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा दिख रही हैं। यह वीडियो सॉन्ग को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है।
पवन सिंह का नया गाना
इसका फिल्मांकन लंदन में इनडोर और आउटडोर में रमणीय लोकेशन पर किया गया है। इस गाने को सैड मूड में पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल को बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। जिसमें पवन सिंह एक्ट्रेस से कहते हैं, ‘बेवफाई के आंसू तोहके दिहनी सनम, खुद के नजर में अब तs गिर गइल बानी हम…’
स्मृति सिंहा ने दिया साथ
इस गाने के वीडियो में पवन सिंह रूठी हुई पत्नी बनी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी गलती का एहसास कर रहे हैं और खता कबूल कर रहे हैं। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है। यह गाना देखने और सुनने में सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है।