



प्रिया कश्यप(सवांददाता)
Uttarakhand Mini Switzerland उत्तराखंड के मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाने वाला चोपता हिल स्टेशन लगभग 2608 मीटर की ऊंचाई पर गढ़वाल मंडल में स्थित है। यहां के पर्यटक स्थलों के अलावा प्रकृति प्रेमी जैव विविधता देखने के लिए भी पहुंचते हैं। जैव विविधता के इस खजाने को देखने के लिए प्रतिवर्ष देश- विदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं।
Uttarakhand Mini Switzerland: उत्तराखंड के ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के रूप में जाना जाने वाला चोपता लगभग 2,608 मीटर की ऊंचाई पर गढ़वाल मंडल में स्थित है। यहां साल भर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा है। चोपता उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में शुमार है। यहां पर्यटक बुग्याल (मखमली घास के मैदानों) और बर्फ से ढकी चोटियों को देखने पहुंचते हैं।
यहां प्रकृति प्रेमी जैव विविधता देखने के लिए भी पहुंचते हैं। जैव विविधता के इस खजाने को देखने के लिए प्रतिवर्ष देश के कोने कोने से लोग आते हैं। इसी क्रम में अब यहां स्थित मंडल घाटी में रुद्राक्ष के पेड़ भी फलने फूलने लगे हैं। यह पर्यटकों के लिए नई सौगात है। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर से 15 किमी दूर मंडल से चोपता का जंगल शुरू होता है। जिसमें बांज, बुरांस सहित अन्य प्रजाति के पेड़-पौधों हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र में रुद्राक्ष के जंगल को तैयार किए जाने की मुहिम रंग लाई है। वर्ष 2015 में मंडल क्षेत्र में रुद्राक्ष के पौध लगाए गए थे। इन पौधों का लगातार संरक्षण किया गया और अब यह पौध पेड़ के रूप में तैयार होकर फल देने लगे हैं। यात्री भी बांज-बुरांश के घने जंगल के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों को देखकर आनंदित हो रहे हैं।