ने दिशा पाटनी के जन्मदिन पर लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट, पहने एक जैसे-कपड़े, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा सिर

Advertisement

Mouni Roy ने दिशा पाटनी के जन्मदिन पर लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट, पहने एक जैसे-कपड़े, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा सिर

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

 बॉलीवुड की बागी गर्ल दिशा पाटनी 13 जून 2023 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे के खास मौके पर बॉलीवुड से उन्हें ढेरों बधाई मिल रही हैं। साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से अपनी शुरुआत करने वालीं दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ, सलमान खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है।

एक जैसे कपड़ों में नजर आईं मौनी रॉय और दिशा पाटनी

मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के 31वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके जन्मदिन पर कई बूमरैंग और फोटोज शेयर की। पहली फोटो में दोनों एक्ट्रेस शॉर्ट पिंक मिडी ड्रेस में ग्लैमर का तड़का लगाती हुई दिखाई दीं, तो वहीं अन्य फोटो में दिशा पाटनी मौनी रॉय को गले मिलती नजर आईं।

एक अन्य फोटो में मौनी रॉय और दिशा पाटनी कैमरे को देखते हुए पोज कर रहे हैं। मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के साथ कई पुरानी यादें ताजा की। हालांकि, इन सबके बीच जो चीज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है, वह है मौनी रॉय का दिशा पाटनी के लिए लिखा हुआ कैप्शन।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer