जेल में टॉयलेट का पानी पीकर काटे दिन, 9 माह बाद नाइजीरिया से वतन वापसी पर भारतीय नाविकों ने बताई दर्दनाक कहानी

Advertisement

जेल में टॉयलेट का पानी पीकर काटे दिन, 9 माह बाद नाइजीरिया से वतन वापसी पर भारतीय नाविकों ने बताई दर्दनाक कहानी

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

नाइजीरिया में 9 महीने तक हिरासत में रखे गए भारतीय नाविकों की वतन वापसी हो गई है। 9 माह बाद नाइजीरिया से वतन वापसी पर भारतीय नाविकों ने दर्दनाक कहानी बयां की। उन्होंने कहा कि जेल में टॉयलेट का पानी पीने के लिए उन्हें मजबूर किया गया।

कोच्चि, एजेंसी। नाइजीरिया में 9 महीने तक हिरासत में रखे गए भारतीय नाविकों की वतन वापसी हो गई है। केरल पहुंचते ही तीनों भारतीय नाविकों ने नाइजीरिया में बिताए वक्त को याद किया। नाविकों ने बताया कि कैद में रहने के दौरान उन्हें शौचालय का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया था।

बता दें कि जिन तीन नाविकों को नाइजीरिया में 9 महीने तक कैद में रखा गया था। उनमें कोच्चि के निवासी सानू जोसेफ, एक अन्य नाविक वी विजिथ और वीर इदुन शामिल थे। तीनों नाविकों ने मीडिया को बताया कि उन्हें जेल में शौचालय का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया था।

भारत लौटने वाले नाविकों में से एक सानू जोस ने वतन वापसी पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं अब अपने बच्चों के साथ घर पर हूं। इस बात को लेकर बहुत अनिश्चितता थी कि हमारे जीवन का क्या होगा और हमें बताया गया कि नाइजीरिया में हमारा जीवन समाप्त हो जाएगा, लेकिन मैं भारत और केरल सरकार सहित सभी को धन्यवाद देता हूं।

 

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer