किलोमीटर और 5 देशों की यात्रा, जब केरल से पैदल ही मक्का-मदीना पहुंचा भारतीय शख्स

Advertisement

370 दिन... 8600 किलोमीटर और 5 देशों की यात्रा, जब केरल से पैदल ही मक्का-मदीना पहुंचा भारतीय शख्स

विनीत माहेश्वरी (संवांदाता)

मन में कुछ करने का जज्बा हो तो क्या नहीं हो सकता है। बस इंसान का इरादा मजबूत होना चाहिए। ऐसा ही जज्बा केरल के एक व्यक्ति ने दिखाया है, जिसने केरल से पैदल चलकर हज यात्रा पूरी की। इस यात्रा को पूरा करने में शख्स को 1 साल से भी ज्यादा का समय लगा।

370 दिनों में 8600 किलोमीटर की यात्रा

केरल के मलप्पुरम के रहने वाले शिहाब छोटूर नाम के इस भारतीय शख्स ने 2 जून 2022 से हज के पवित्र शहर मक्का मदीना की यात्रा शुरू की थी। 370 दिनों तक चली इस यात्रा के दौरान शख्स 8600 किलोमीटर पैदल चला। इस यात्रा में शख्स 4 अन्य देशों से होकर गुजरा।

भारत के अलावा 4 अन्य देशों की यात्रा

शिहाब केरल से पैदल निकलकर इसी महीने हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे। इस यात्रा के दौरान शिहाब भारत के अलावा 4 दूसरे देशों पाकिस्तान, इरान, ईराक और कुवैत से भी होकर गुजरे। कुवैत से ही वो मदीना पहुंचे।

मदीना से मक्का पहुंचने में लगे इतने दिन

शिहाब को मदीना से मक्का पहुंचने में लगभग नौ दिन लगे। मक्का पहुंचने से पहले शिहाब ने 21 दिन मदीना में गुजारे और वहां पर मजे करते हुए कई वीडियो भी डाले। शिहाब अब अपनी मां के साथ दौबारा यात्रा करने की बात कह रहे हैं।

पाकिस्तान जाने में हुई दिक्कत

  • केरल के इस शख्स को पाकिस्तान से होकर गुजरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
  • दरअसल, शिहाब के पास कोई वीजा न होने के चलते उन्हें ट्रांजिट वीजा की जरूरत थी।
  • इसके लिए उन्होंने वाघा के एक स्कूल में महीनों तक इंतजार करना पड़ा।
  • इसके बाद 2023 की शुरुआत में उन्हें पाक में एंट्री मिली और 4 महीने बाद वो अपनी मंजिल तक पहुंचे।

यूट्यूब चैनल पर दी हर खबर

शिहाब एक यूट्यूबर भी हैं और उन्होंने अपनी हज यात्रा की एक-एक खबर अपने यूट्यूब चैनल के जरिए दी। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को हर उस लम्हे की जानकारी दी जो उन्हें खुशी दे रहा था।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer