अंजली बजाज हत्याकांड में आगरा पुलिस को प्रखर की तलाश, बाइक नंबर से पते तक पहुंची पुलिस, आरोपित ने घर बोला झूठ

Advertisement

अंजली बजाज हत्याकांड में आगरा पुलिस को प्रखर की तलाश बाइक नंबर से पते तक  पहुंची पुलिस आरोपित ने घर बोला झूठ - Agra Shoe Businessman Wife Anjali Bajaj  Murder Case Inside

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)

Advertisement

Agra Crime News तीन दिन पहले ही रच ली थी हत्यारोपित ने साजिश। हत्या से तीन दिन पहले केदारनाथ जाने की कहकर निकला था प्रखर शहर में थी लोकेशन। घटनास्थल पर पुलिस को शव घसीटने के मिले निशान बाइक से मिला प्रखर का पता।

आगरा, जागरण संवाददाता। अंजली बजाज की हत्या के बाद ककरैठा के जंगल में शव को घसीटा गया था। पुलिस को घटनास्थल पर संघर्ष और शव को घसीटने के निशान मिले हैं। मौके से उनकी सिर्फ एक ही चप्पल मिली है। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि प्रखर गर्ग हत्या से तीन दिन पहले घर से केदारनाथ जाने की कहकर निकला था। जबकि उसकी लोकेशन शहर में थी। पुलिस उसके काफी नजदीक पहुंच गई है।

केदारनाथ जाने की बोलकर निकला

पूछताछ में सामने आया कि प्रखर केदारनाथ जाने की कहकर निकला था। प्रखर की मां ने पुलिस को बताया कि तीन दिन से शहर से बाहर है। जबकि उसकी लोकेशन बुधवार तक शहर में थी। इससे पुलिस का शक उस पर और गहरा हो गया। पुलिस मान रही है कि तीन दिन पहले ही उसने हत्या की साजिश साजिश रच ली थी। हत्या में चाकू का प्रयोग किया गया है। इससे भी यह स्पष्ट हो रहा है कि आरोपित तैयारी के साथ ही गया था। पुलिस की टीम उत्तराखंड और दिल्ली भेजी गई हैं।

पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार का कहना है कि घटना में शामिल अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छह टीम लगाई हैं। शक के दायरे में आए युवक की तलाश में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।

 

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer