



विनीत माहेश्वरी (संवाददाता)
आगे क्या होगा?
ट्रंप के खिलाफ आरोप तय होने की बात के साथ न्याय विभाग ने अभियोग की पुष्टि नहीं की है और कोई भी आरोप सार्वजनिक रूप से दायर नहीं किया गया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मंगलवार दोपहर मियामी में अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ट्रम्प खुद कोर्ट में उपस्थिति होंगे या नहीं।
बता दें कि इससे पहले पोर्न अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स के यौन संबंध बनाने के आरोप में ट्रंप ने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कोर्ट में अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था। यहां उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
क्लासिफाइड दस्तावेज का मामला आखिर है क्या?
- बता दें कि अमेरिकी जांच अजेंसी एफबीआई ने वर्ष 2021 में ट्रंप के आवास से कई क्लासिफाइड दस्तावेज बरामद किए थे।
- ट्रम्प के एक प्रतिनिधि ने दिसंबर 2021 में राष्ट्रीय अभिलेखागार को बताया था कि उनके आवास मार-ए-लागो में राष्ट्रपति से संबंधित कई रिकॉर्ड पाए गए थे।
- प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड्स एक्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के दस्तावेजों को अमेरिकी सरकार की संपत्ति माना जाता है और इसे वहीं संरक्षित किया जाना होता है। जनवरी 2022 में, राष्ट्रीय अभिलेखागार ने ट्रम्प के फ्लोरिडा घर से गोपनीय दस्तावेजों के 15 डिब्बे पाए थे।
- इसके बाद अगस्त 2022 में मार-ए-लागो में अमेरिकी जांच अजेंसी ने कुल 11,000 दस्तावेजों वाले 33 से अधिक बक्से और कंटेनरों को जब्त किया था, जिसमें 100 वर्गीकृत दस्तावेज शामिल थे।
क्या 2024 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ट्रंप?
ट्रंप को न तो अभियोग और न ही दोषसिद्धि 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए रोक सकता है। जानकारों का मानना है कि क्लासिफाइड मामले में सजा होने पर भी उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता है।