मानसून के केरल पहुंचने में 4 दिन की देरी:MP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में बारिश के आसार, UP-बिहार में हीट वेव अलर्ट

Advertisement

kerala monsoon news: Monsoon likely to hit Kerala four days late, expected  onset on June 4: IMD - The Economic Times

विनीत माहेश्वरी(संवाददाता)

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून 8 जून तक केरल पहुंच सकता है। पहले इसके 4 जून तक पहुंचने की संभावना जाहिर की गई थी।

Advertisement

मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों में अगले 3 दिन बारिश की संभावना है। बिहार-उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में हीट-वेव अलर्ट है। UP के प्रयागराज में रविवार शाम आंधी की वजह से जेटी (डीप वाटर बैरिकेडिंग) टूट गई। 9 लोग गंगा में डूब गए। सोमवार सुबह तक दो लोगों के शव बरामद हुए हैं।

IMD के मुताबिक, 8 जून तक केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और ओडिशा में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप में भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, अन्य राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा।

इस साल सामान्य मानसून की भविष्यवाणी
दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार यानी 4 जून को को केरल पहुंचने के आसार थे। IMD ने बताया कि मानसून के केरल पहुंचने में 3-4 दिन की और देरी हो सकती है यानी 8 जून के आसपास केरल आने की संभावना है। पिछले साल यानी 2022 में मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। वहीं, 2021 में यह 1 जून को पहुंचा था।

IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। IMD ने कहा दक्षिण अरब सागर के ऊपर मानसून के बढ़ने के लिए कंडीशंस अनुकूल होती जा रही हैं। IMD ने इस साल सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की है। देश में किसान आमतौर पर 1 जून से गर्मियों की फसलों की बुआई शुरू करते हैं। ये वो समय होता है जब मानसून की बारिश भारत पहुंचती है। फसल की बुआई अगस्त की शुरुआत तक जारी रहती है।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर के बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, इंदौर-ग्वालियर समेत करीब 20 जिलों में मौसम बदला रहेगा और बूंदाबांदी हो सकती है।

राजस्थान में आज भी 14 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। वहीं, पिछले कई दिनों से चल रहा आंधी-बारिश का दौर कल से थमने लगेगा। 6 जून से राज्य में मौसम शुष्क रहने के साथ गर्मी तेज होने लगेगी। कई शहरों में तापमान अगले 3-4 दिन में बढ़कर 43-44 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ एरिया में आगामी दिनों में हीटवेव भी चल सकती है। राज्य में इस बार मानसून की एंट्री पिछले साल की तरह देरी से हो सकती है। मानसून सामान्य से 7-8 दिन या उससे भी ज्यादा दिन की देरी से राज्य में प्रवेश कर सकता है।

राजस्थान में इस सीजन अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है, जो 13 मई को जैसलमेर में दर्ज हुआ था। इसके बाद किसी भी शहर में इतना तापमान इस सीजन में नहीं रहा। अजमेर, जयपुर, सीकर, उदयपुर, अलवर में इस बार टेम्प्रेचर 44 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा है। वर्तमान में राज्य के सभी शहरों में तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। कल सबसे ज्यादा तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस धौलपुर में दर्ज हुआ।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। अनुमान है कि अभी 3 दिन यानी 7 जून तक तेजी से मौसमी में बदलाव होते रहेंगे। हालांकि, यह भी पूर्वानुमान है कि कुछ शहरों में दिन में हीट वेव चल सकती है। रविवार शाम UP का मौसम एकाएक बदल गया था। 10 से ज्यादा शहरों में आंधी और हल्की बारिश हुई।

प्रयागराज में आंधी से संगम में बनी जेटी बह गई। गंगा में 9 लोग डूब गए। 2 के शव बरामद किए गए हैं और 4 लोगों को बचा लिया गया है।

दिल्ली: आज नहीं चलेगी हीटवेव, 24 डिग्री तक जा सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जून को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इस बीच यहां आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हीटवेट यानी लू भी नहीं चलेगी।

वहीं, रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार: 11 जून तक गर्मी से राहत नहीं, आज 18 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
बिहार में पिछले पांच दिनों से लगभग सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज हीट वेव को लेकर 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भीषण गर्मी की वजह से चार जिलों में सीवियर हीट वेव की स्थिति रही। आठ जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रही

छत्तीसगढ़: तपती गर्मी के बाद अब अंधड़ बारिश की चेतावनी जारी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश की कुछ जगहों पर 30 से 40 KMPH की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बीते चार दिनों से लोग झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हरियाणा: 2 दिन बाद फिर बूंदाबांदी की संभावना, 6 जून की रात से पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
हरियाणा में बूंदाबांदी की छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो अधिकतर जिलों में मौसम पूरी तरह से अब शुष्क चल रहा है। 6 जून की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। उस दिन देर रात से मौसम में फिर से बदलाव आएगा और 7 जून को कहीं कहीं हवाएं चलेंगी।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer