Delhi: महिला ने ठुकराया प्रपोजल तो युवक ने किया चाकू से हमला, फिर की खुदकुशी

Advertisement

दिल्ली में फिर साक्षी जैसा मामला, एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने रेता युवती  का गला, खुद भी लगाई फांसी | A man identified as Amit stabbed a woman and  then died

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अमित नाम के एक व्यक्ति ने महिला को चाकू मारने के बाद खुदकुशी कर अपनी जान दे दी।

महिला को कई गंभीर चोटें आईं हैं, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति और महिला दोनों एक ही इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे।

उस आदमी ने उसे पहले भी प्रपोज किया था, लेकिन महिला ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके बाद आरोपित ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer