दिल्लीवालों को अब सताएगी गर्मी: रविवार को बूंदाबांदी के बाद रोज बढ़ेगा तापमान, जा सकता है 45 डिग्री के पार

Advertisement

दिल्लीवालों को अब सताएगी गर्मी रविवार को बूंदाबांदी के बाद रोज बढ़ेगा  तापमान जा सकता है 45 डिग्री के पार - ncr Delhi weather western disturbance  effect lows down now rain on

विनीत माहेश्वरी(संवाददाता)

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लोगों ने अप्रैल और मई में जिस ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया उसका दौर अब खत्म होने को है। मौसम विज्ञानियों ने जो अनुमान जताया है उसके अनुसार अब आने वाला हर तापमान बढ़ाएगा।

Advertisement

रविवार को हल्की बारिश जरूर हो सकती है लेकिन इसके बाद हर दिन तापमान लगातार बढ़ता जाएगा। यही नहीं पारा 41 डिग्री के पार भी जा सकता है!

क्या हैं मौसम का मिजाज बदलने के कारण?

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होने को है। ऐसे में अब रोज तीखी धूप खिलेगी और तापमान में भी वृद्धि होगी। हालांकि, रविवार को बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उससे तापमान में कमी आने की उम्मीद नहीं है।

शुक्रवार को ऐसा रहा मौसम

शुक्रवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 88 से 41 प्रतिशत रहा।

दिल्ली के रिज क्षेत्र में सुबह सबसे ज्यादा सुहानी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को ऐसा रह सकता है मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

रविवार का ऐसा रहेगा हाल

रविवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उससे तापमान कम नहीं होगा। धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आठ जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

15 जून तक 45 डिग्री पार जा सकता है तापमान

15 जून तक 45 डिग्री पार कर जाएगा। यानी, मार्च, अप्रैल और मई की ठंडक के बाद जून में लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली की हवा साफ-सुथरी

मौसम की अलग-अलग गतिविधियों के चलते दिल्ली की हवा साफ-सुथरी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 120 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। दो दिन वायु गुणवत्ता इसी श्रेणी में रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer