



प्रियंका कुमारी(संवाददाता)
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा धार्मिक पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। यहां साल भर पर्यटकों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, घूमने के अलावा मथुरा खाने-पीने की चीज़ों के लिए भी काफी मशहूर है। आप यहां घूमने के अलावा लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं मथुरा के फेमस डिशेज के बारे में…
पेड़े
मथुरा के पेड़े दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह स्वादिष्ट पेड़े मथुरा के हर गली में मिल जाएंगे। इस टेस्टी मिठाई को दूध चीनी और घी से बनाया जाता है। अगर आप मथुरा घूमने जाए, तो इस पेड़े का स्वाद लेना न भूलें।
कचौड़ी-जलेबी
मथुरा में लोग कचौड़ी-जलेबी भी खूब पसंद से खाते हैं। यह स्वादिष्ट व्यंजन मथुरा के हर गली-नुक्कड़ पर बेची जाती है। सुबह या शाम के नाश्ते में यहां लोग खाना पसंद करते हैं।
खास्ता कचौड़ी
मथुरा की खास्ता कचौड़ी भी काफी फेमस है। यह आपको हर छोटी-बड़ी दुकान में मिल जाएगी। इसके अलावा आपको चौराहे पर भी खास्ता कचौड़ी बेचने वाले मिल जाएंगे। जहां आप इस स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं।
घेवर
मथुरा घूमने जाए, तो घेवर को चखना न भूलें। इसे मैदा से बनाया जाता है और चीनी की चाशनी में डूबोया जाता है। इसमें सूखे मेवे भी डाले जाते हैं। अगर आप मीठाइयों के शौकीन है, तो घेवर का आनंद जरूर लें।
ठंडाई
मथुरा की स्पेशल ठंडाई की बात ही कुछ अलग है। यह मंदिरों के आसपास की दुकानों पर मिल जाएगी। मथुरा घूमने जाएं, तो ठंडाई का आनंद जरूर लें।
माखन मिश्री
माखन मिश्री मथुरा का लोकप्रिय मिठाई है। यह भगवान श्री कृष्ण का पसंदीदा भोजन है। बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को इसे प्रसाद के रूप में दिया जाता है।
गोलगप्पे
यूं तो गोलगप्पे आपको हर जगह मिल जाएंगे, लेकिन मथुरा के गोलगप्पे का टेस्ट ही अलग होता है। यह भी मथुरा के फेमस व्यंजनों में से एक है।