आलिया भट्ट पर गिरा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा

Advertisement

आलिया भट्ट पर गिरा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा  | Ali Bhatt grand father Narendranath Razdan passes away at the age of 95 -  India TV Hindi

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के नाना और सोनी राजदान के पिता नरेंद्रनाथ राजदान का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आलिया के नाना कई दिनों से बीमार चल रहे थे, वो अस्पताल में भी भर्ती थे। आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर के जानकारी दी है। आलिया ने इस पोस्ट में एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है, जो कि काफी ज्यादा इमोशनल है।

आलिया ने किया इमोशनल पोस्ट

आलिया ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो अपने परिवार के साथ नाना का जन्मदिन मनाते नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके 93वें जन्मदिन का है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे नानाजी। मेरे हीरो। 93 तक गोल्फ खेले। 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। अपनी पोती के साथ खेला। उनको क्रिकेट पसंद था। उनको स्केचिंग पसंद आई। अपने परिवार से प्यार करते थे।’

इसलिए दुबई नहीं जा सकीं थीं आलिया

आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान ने गुरुवार, 1 जून, 2023 को अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनों के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में आईसीयू में थे और उनकी स्थिति गंभीर थी। इसी वजह से दुबई में हुए IIFA अवार्ड्स में भी आलिया शिरकत नहीं कर सकीं।

सोनी राजदान ने भी दी श्रद्धांजलि

आलिया की तरह ही सोनी राजदान ने भी एक पोस्ट के जरिये अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘डैडी, दादा, निंदी – धरती पर हमारे फरिश्ते। हम आपको अपना कहने के लिए बहुत शुक्रगुजार हैं। आपके चमक-दमक में डूबी जिंदगी जीने के लिए बहुत आभारी हैं। आपके प्यार और दयालुता से धन्य हैं। कोमल और हमेशा जीवंत आत्मा। आप अपने साथ हमारा एक टुकड़ा ले गए हैं लेकिन हम कभी भी आपकी आत्मा से अलग नहीं होंगे। यह हम सभी में निवास करता है और हमें हमेशा याद दिलाता है कि वास्तव में जीवित रहने का क्या मतलब है। आप जहां भी होंगे वो जगह एक खुशहाल जगह होगी, सिर्फ आपकी हंसी की वजह से। हम आपके हमेशा प्यार करते रहेंगे।

फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे थे आलिया के नाना
बता दें कि आलिया के नाना को कथित तौर पर फेफड़े की बीमारी थी जो गंभीर हो गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अभिनेत्री आखिरी बार 2022 में आई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आई। उनके काम को लोगों ने पसंद किया था। वहीं एक्ट्रेस हाल में ही मां बनी हैं।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer