



प्रियंका कुमारी(संवाददाता)
मीठा खाने की इच्छा हम सभी को होती है, लेकिन स्वस्थ रहने के लिए शुगर का इंटेक कम करना होता है। अधिक मात्रा में मीठा खाने से मोटापा, डायबिटीज और अन्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।
चीनी सेहत के लिए हानिकारक होती है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप भी मीठा खाने की तलब को शांत करना चाहते हैं, तो ये फल आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, इन्हें खाने से आपको नेचुरल शुगर मिलेगी और फिटनेस भी बरकरार रहेगी।
आम
आम का स्वाद काफी मीठा होता है। यह आपके स्वीट क्रेविंग को शांत करता है। इसमें नेचुरल शुगर अधिक मात्रा में होता है। यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए आप आम खा सकते हैं। जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे।
नाशपाती
जब भी आपका मीठा खाने का मन करे, तो नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ कई गुणों से भरपूर होता है। यह फाइबर से भरपूर होती है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ , वजन कम करने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण करने में भी मददगार है।
तरबूज
गर्मियों का तरबूज बेहतरीन फल है। यह शुगर क्रेविंग को पूरा करता है। इसमें आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में तरबूज जरूर खाएं। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ पानी की कमी को पूरा करता है।
अमरूद
मीठा खाने की इच्छा को कंट्रोल करना चाहते हैं, इसके लिए अमरूद बेहतरीन फल है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए अमरूद रामबाण है। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। नियमित रूप से अमरूद खाने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।
जामुन
अगर आपको मीठा खाने की तलब होती है, तो आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, डायबिटीज के मरीजों की डाइट में भी ये फल शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।