BJP on Rahul Gandhi: ‘फर्जी गांधी हैं राहुल’, अमेरिका में दिए बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- ये देश का अपमान

Advertisement

अमेरिका में राहुल गांधी:बयानों पर भड़की Bjp, कहा- एक अदना सा नेता विदेशी  धरती पर कर रहा Pm का अपमान - Rahul Gandhi In The Us: Bjp Said- Rahul Gandhi  Could Not

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। प्रह्लाद जोशी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को ‘फर्जी गांधी’ बताया है और कहा कि वह कुछ नहीं जानते हैं, लेकिन हर एक चीज के विशेषज्ञ बन गए हैं।

प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता के इतिहास का ज्ञान उनके परिवार से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा, ‘यह हास्यास्पद है कि जो कुछ भी नहीं जानता है वह अचानक हर चीज का विशेषज्ञ बन जाता है। एक व्यक्ति जिसका इतिहास ज्ञान अपने परिवार से परे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है।’

प्रह्लाद जोशी ने राहुल को बताया ‘फर्जी गांधी’

प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि आलू से सोना पैदा करने का दावा करने वाला एक व्यक्ति विज्ञान के बारे में बता रहा है। एक व्यक्ति जिसने कभी पारिवारिक मामलों से आगे कदम नहीं बढ़ाया, अब भारत का नेतृत्व करना चाहता है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, ‘नहीं मिस्टर फर्जी गांधी! भारत का मूल इसकी संस्कृति है। भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं। आपकी तरह नहीं जो देश को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती का इस्तेमाल करते हैं।

पीएम मोदी की प्रशंसा को पचा नहीं पा रहे राहुल- अनुराग

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी पर देश के अपमान का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विदेशी नेताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा को कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत का अपमान करते हैं।

देश स्वीकार नहीं करेगा अपमान- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज दुनिया भारत के नेतृत्व में उम्मीद देखती है। 75 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। सच तो यह है कि हमारे नेता की वजह से 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान बढ़ रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासन में भारतीय संस्कृति का कायाकल्प हुआ है और देश ये अपमान स्वीकार नहीं करेगा।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोद पर हमला बोला था। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें यह लगता है कि वह भगवान से ज्यादा जानते हैं और अगर उन्हें भगवान के साथ बैठा दिया जाए तो वह ईश्वर को ही समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer