राहुल गांधी अपने बयानों से ही कर रहे कांग्रेस का नुकसान, टेंशन में पार्टी नेता: किरेन रिजिजू

Advertisement

राहुल गांधी अपने बयानों से ही कर रहे कांग्रेस का नुकसान, टेंशन में पार्टी  नेता: किरेन रिजिजू - Kiren Rijiju says Rahul Gandhi remarks harm Congress  party sinking

प्रियंका कुमारी (संवाददाता)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को मानहानि केस में सजा मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के बयानों से कांग्रेस को नुकसान हुआ है। कांग्रेस नेता अपनी पार्टी को लेकर चिंतित हैं।”रिजिजू ने आगे कहा, “राहुल गांधी जो भी कहते हैं, उससे पार्टी को नुकसान होता है। इससे न केवल पार्टी को बल्कि दूसरों को भी नुकसान होता है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है।” रिजिजि के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ सांसदों ने उन्हें बताया था कि राहुल गांधी की कार्यशैली मुख्य विपक्षी दल को प्रभावित कर रही है।राहुल गांधी से कांग्रेस को नुकसान: रिजिजू ने आगे कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुझे बताया है कि राहुल गांधी की वजह से पार्टी को काफी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस अब गर्त में जा रही है।राहुल गांधी को दो साल की सजा गौरतलब है कि गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। चार साल पुराने मानहानि मामले में कोर्ट ने राहुल को दोषी माना है। आरोप है कि राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान कहा था, “नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम एक ही क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?”

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer