



विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )
फैटी फूड्स और खराब डाइट के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। स्थिति ये है कि आजकल लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर की भी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में डाइट में कुछ चीजों को जोड़ना आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। उन्हीं चीजों में से एक है दही। जी हां, दही का सेवन लिवर के मरीजों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, क्यों और कैसे आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।लिवर के मरीजों के लिए दही का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये फूड प्रोबायोटिक्स से भरपूर है जो कि लो फैट और हाई विटामिन सी वाला है। साथ ही इसमें कैलोरी की भी कम मात्रा होती है। ऐसे में लिवर के मरीजों के लिए इसका सेवन फैट कम करने के साथ, लिवर के सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। फैटी लिवर की समस्या में फैट कॉन्टेंट को कम करना बेहद जरूरी होता है जिसमें कि दही का सेवन बहुत फायदेमंद है। दरअसल, दही का विटामिन सी फैट मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है और ये लिवर की क्षति को कम कर सकता है और खून में फैट को नियंत्रित कर सकता है।
लिवर सिरोसिस में दही का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दही के एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे राइबोफ्लेविन (riboflavin), लिवर सेल्स के काम काज को सही करने में मदद करते हैं। साथ ही ये डैमेज लिवर सेल्स की स्थिति में भी सुधार करते हैं, जिससे आप समझ सकते हैं कि दही लिवर के लिए कैसे फायदेमंद है।
तो, अगर आपको लिवर की समस्या है तो आप लो फैट वाले दूध से दही तैयार करके खा सकते हैं। साथ ही आप योगर्ट का भी सेवन कर सकते हैं।