ये क्या, कहानी में आया नया ट्विस्ट! अभिनव को छोड़ अभिमन्यु के साथ नजर आई अक्षरा, फोटो देख हो जाएंगे हैरान

Advertisement

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame pranali rathod aka akshara Abhinav Akshara  Abhimanyu ये क्या, कहानी में आया नया ट्विस्ट! अभिनव को छोड़ अभिमन्यु के साथ  नजर आई अक्षरा, फोटो देख हो

विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा और अभिमन्यु (प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा) की जोड़ी को एक साथ देखना दर्शकों बहुत पसंद है। सीरियल में अक्षरा का किरदार प्रणाली राठौड़ निभा रही हैं, इस शो से प्रणाली राठौड़ की इंडस्ट्री में अलग पहचान बन गई हैं। प्रणाली अक्सर अपने रोल और सीरियल के बारे में बात करती नजर आती रहती हैं। प्रणाली उर्फ अक्षरा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह अपनी कास्ट के साथ मजाक-मस्ती करती दिखती हैं।एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अक्षरा के किरदार पर खुलकर बात की है साथ ही बताया है कि इस किरदार की वजह से उन्हें कई परेशानियां हुई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह सीरियल का हिस्सा बनकर काफी ज्यादा खुश हैं और इस शो में लीप के बाद अक्षरा के किरदार को काफी ज्यादा बदल दिया है। फैंस को अक्षरा और अभिमन्यु जोड़ी इतनी पंसद है की फैन पेज पर रोज नए नए अनदेखें अपडेट बताते रहते हैं। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड्स भी शेयर करते हैं। फैंस अक्षरा और अभिमन्यु को साथ देखने के लिए कई ट्वीट भी शेयर कर चुके हैं। फैंस के चाहने से क्या होता है, मेकर्स के गेम के सामने कहां किसी की चलती है।अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी में बहुत हलचल मची हुई है, जिसके कारण देनें परिवार को काफी परेशानी हो रही है। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी दिन ब दिन नए मोड़ ले रही है। मेकर्स रोज नए नए ट्विस्ट से फैंस को चौका रहे हैं। देखना ये है की अक्षरा और अभिमन्यु कब एक साथ नजर आएंगे।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer