



विनीत माहेश्वरी (संवाददाता )
दुनियाभर में लोग शाहरुख खान की फिल्मों के दीवाने हैं। बॉलीवुड के किंग खान कहलाने वाले शाहरूख की पहली फिल्म (shahrukh khan first movie name) दीवाना (Deewana) थी, जो कि साल 1992 में आई थी। इसके बात ये सफर चलता रहा और शाहरुख ने एक के बाद एक बड़ी फिल्में दी। शाहरुख खान की टोटल मूवी 97 (Shahrukh Khan total movies number) है, जिसमें से 14 के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स भी मिले हैं। इनमें आपको ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ और ‘मोहब्बतें’ जैसी फिल्मों के बारे में तो पता ही होगा। लेकिन, आज हम आपको शाहरुख खान की कुछ पुरानी फिल्मों के बारे में बताएंगे (shahrukh khan old movies) जो कि कम चर्चित हैं और इसे सुन कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। राम जाने साल 1995 में आई थी। ये एक्शन और क्राइम के साथ बनी एक मिक्सड मूवी थी। इसमें दो लड़कपन के दोस्त की कहानी है जिसमें से एक अपराधी और दूसरा एक सच्चा इंसान होता है। ये दोनों अपने लिए बहुत अलग रास्ते अपनाते हैं लेकिन, एक ही लड़की के लिए उनका प्यार दोस्ती पर भारी पड़ जाता। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जूही चावला और विवेक मुशरान भी होते हैं।इंग्लिश बाबू देसी मेम साल 1996 में आई थी। इस फिल्म में अपने भाई के मरने के बाद, विक्रम जो भारत लौटता है, अपने अनाथ भतीजे और उसे पालने वाली लड़की के साथ प्यार में बंध जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे और सईद जाफरी होते हैं।ओह डार्लिंग यह है इंडिया, साल 1995 में आई थी। इसमें एक लड़के की कहानी है जो कि गरीब होता है और एक्टर बनने की कोशिश में होता है। फिर एक खूबसूरत लड़की से उसकी मुलाकात होती है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपा साही और जावेद जाफरी होते हैं। डुप्लीकेट फिल्म में शाहरुख खान के दो रोल होते हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे भी होती हैं। ये थोड़ी एक्शन के साथ क्राइम बेस्ड मूवी है।