दिल्ली का हर शख्स है ‘लखपति’! बीते साल 14% के इंक्रीमेंट के साथ जानिए कितनी हुई प्रति व्यक्ति आय

Advertisement

आर्थिक समीक्षा: दिल्ली का हर शख्स है 'लखपति'! बीते साल 14% के इंक्रीमेंट के साथ  जानिए कितनी हुई प्रति व्यक्ति आय - India TV Hindi

तन्नू कश्यप (संवाददाता )

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बजट से ठीक एक दिन पहले विधानसभा में दिल्ली आर्थिक समीक्षा पेश की। इसमें दिल्ली की कमाई से लेकर आय और खर्चों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। बता दें कि मंगलवार 21 मार्च को आम आदमी पार्टी सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत राज्य का बजट पेश करेंगे।आर्थिक समीक्षा में राज्य की प्रतिव्यक्ति आय के बारे में बताया गया है। इसमें साल दर साल के आधार पर 14 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हुई है। वहीं राज्य की टैक्स से कमाई भी 36 प्रतिशत बढ़ गई है। आर्थिक समीक्षा में राज्य की प्रतिव्यक्ति आय के बारे में बताया गया है। इसमें साल दर साल के आधार पर 14 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हुई है। वहीं राज्य की टैक्स से कमाई भी 36 प्रतिशत बढ़ गई है। समीक्षा में आगे कहा गया, ‘‘दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत तेजी से सुधार आया है। 2021-22 और 2022-23 में दिल्ली के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। समीक्षा में बताया गया कि दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2021-22 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया। 2020-21 में कोविड-19 महामारी की वजह से यह 19.53 प्रतिशत घट गया था।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer