मुंबई में शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

mumbai shiv sena shinde faction workers beats bjp workers cctv video viral  । मुंबई में शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा, CCTV  वीडियो हुआ वायरल - India TV Hindi

तन्नू कश्यप (संवाददाता )

 

मुंबई के दहिसर पूर्व में शिंदे गुट और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच में बैनर लगाने को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ता विभीषण वारे की जमकर पिटाई कर दी, जिससे भाजपा कार्यकर्ता वारे के सिर पर गंभीर चोट आई है। बीजेपी कार्यकर्ता को सुख सागर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता वारे 14 साल से प्रकाश सुर्वे के साथ काम कर रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले ही विधान परिषद गुट नेता प्रवीण दरेकर के मार्गदर्शन में भाजपा में शामिल हुआ था।मुंबई के दहिसर में हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दर्जनों लोग हाथ मे डंडा और अन्य हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। दहिसर पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और बाकी लोगों की तलाश जारी है।वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को शिवसेना (उद्धव) नेता उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं के करियर को खत्म करने का प्रयास किया। ठाकरे रत्नागिरि जिले के खेड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उद्धव ठाकरे ने भी उसी जगह पर कुछ दिन पहले एक सभा को संबोधित किया था। रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने खुद को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत का सच्चा उत्तराधिकारी बताया। शिंदे ने कहा कि उन्होंने कभी कोई ऐसा नेता नहीं देखा, जो अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर अपने ही लोगों के राजनीतिक करियर को नष्ट करने की साजिश करता हो।

Leave a Comment

Advertisement
What does "money" mean to you?
  • Add your answer